“रंगपंचमी जो इंदौर की पहचान है उसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए। गेर में रंगों की बौछार के साथ भारतीय संस्कृति के रंग बिखेरें। सारी दुनिया देखे कि यह इंदौर की गेर और इंदौर की रंगपंचमी है। आप सभी शालीनता से इसमें शामिल हों” – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात आज सरवटे बस स्टैंड के वर्चुअल लोकार्पण के दौरान कही।
