फटा पटाखा’ में यामी गौतम धर ने जॉम्बीज के साथ जमाई पार्टी की महफिल, ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज।
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love फ़िल्ममेकर लव रंजन शुरुआत से...
Spread the love पटना/दरभंगा। आश्विन शुक्ल दशमी अर्थात्...
भिलाई इस्पात संयंत्र के बोरिया गेट से जे.पी. सीमेंट चौक, सेक्टर-4 तक फॉरेस्ट एवेन्यू रोड पर 5 अक्टूबर 2026 को फल ठेला विक्रेताओं एवं ट्रक चालकों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के अंतर्गत संचालित प्रवर्तन अनुभाग तथा भिलाई यातायात पुलिस के समन्वित प्रयास से सायं 5:00 बजे से 6:30 बजे तक लगभग डेढ़ घंटे चले इस अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्र में आवश्यक कार्रवाई की गई।
अभियान का उद्देश्य सड़क एवं सड़क किनारे के क्षेत्रों में किए जा रहे अतिक्रमण को रोकना तथा संबंधित क्षेत्र में वाहनों के सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन के साथ सड़क और उसके आसपास के क्षेत्रों का व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान फल ठेला विक्रेताओं एवं ट्रक चालकों को समझाइश दी गई तथा सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से स्थान घेरकर व्यवसाय करने अथवा वाहन खड़ा करने से बचने के निर्देश दिए गए। साथ ही, ऐसी गतिविधियों से यातायात व्यवस्था प्रभावित न होने तथा आम राहगीरों को असुविधा न हो, इस संबंध में भी आवश्यक समझाइश दी गई।
अभियान के दौरान सामान्य पाली की समाप्ति के पश्चात कार्यालय एवं संयंत्र क्षेत्र से आने वाले कुछ बीएसपी कर्मचारियों द्वारा सड़क किनारे अपने वाहन खड़े किए जाने की स्थिति भी संज्ञान में आई। ऐसे कर्मचारियों को सड़क पर वाहन खड़ा करने से बचने तथा यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन में सहयोग करने के संबंध में आवश्यक समझाइश दी गई। साथ ही, संबंधित वाहनों के क्रमांक अभिलेख हेतु दर्ज किए गए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
अभियान में शामिल टीम द्वारा संबंधित व्यक्तियों को सड़क किनारे के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त रखने, यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक किया गया। संयुक्त अभियान के माध्यम से सड़क एवं सड़क किनारे के क्षेत्रों में अतिक्रमण की पुनरावृत्ति को रोकने तथा क्षेत्र में सुरक्षित, व्यवस्थित एवं अवरोध-मुक्त यातायात व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।
सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखने तथा अतिक्रमण की पुनरावृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित निगरानी के साथ समय-समय पर अनुवर्ती अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी जारी रखा रहेगा।
