शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों...
Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों...
Spread the loveनिप्र,जावरा मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व...
कॉर्पोरेट कार्यालय सहित देश भर के अंचल और क्षेत्रीय कार्यालयों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
मुंबई, अक्तूबर 05, 2026: भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026 अभियान के अनुरूप, भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग (DFS) के मार्गदर्शन में राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान का आयोजन किया।
देश भर में स्थित अपने कार्यालयों/ शाखाओं में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कर्मचारियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह पहल 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2026 तक मनाए जा रहे पखवाड़े भर चलने वाले (SHS) 2026 कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण है। अभियान के हिस्से के रूप में, बैंक ने अपने कार्यालयों में विभिन्न स्वच्छता और स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जिनका उद्देश्य जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण जागरूकता और स्वच्छ और स्वस्थ परिवेश बनाए रखने में बेहतर सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर बोलते हुए, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री संजय विनायक मुदालियर ने कहा, “स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026” भारत सरकार की एक सशक्त राष्ट्रव्यापी पहल है जो लोगों को एक सामाजिक उद्देश्य की दिशा में योगदान करने के लिए एक साथ लाती है। इसके माध्यम से बैंक ऑफ़ बड़ौदा स्वच्छता और उत्तरदायित्वपूर्ण पर्यावरण की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे सभी कार्यालयों/शाखाओं द्वारा सक्रिय भागीदारी के साथ, हमारा उद्देश्य समाज-सेवा से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित करना और जिस समाज के लिए हम सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, उनके लिए एक स्वच्छ, हरित भविष्य का निर्माण करना है।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी, संवहनीय पर्यावरण और राष्ट्रीय विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि कर रहा है।
