CG NEWS : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों...
Spread the love राशिफल : 05 अक्टूबर, 2026...
Spread the love मेरे प्रदेश अध्यक्ष बनने के...
नई दिल्ली, 04 अक्टूबर । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की रामलीला हमारी आस्था, हमारी संस्कृति और पीढ़ियों से चले आ रहे प्रभु श्रीराम के संस्कारों की जीवंत परंपरा है। उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में दिल्ली की विभिन्न रामलीला समितियों के सदस्यों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी ने अपनी-अपनी रामलीला में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हमारी सरकार ने रामलीला आयोजनों को सुगम बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम से समयबद्ध एनओसी और उच्चस्तरीय समन्वय की व्यवस्था की थी। इस वर्ष इन्हीं व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाते हुए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है। हमारे जनप्रतिनिधि भी रामलीला समितियों के साथ निरंतर संपर्क में रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में प्रभु श्रीराम की कथा पूरे गौरव और भव्यता से गूंजे, रामलीलाओं का आयोजन सुगम और सनातन की यह पुण्य परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी और सशक्त रहें। इसके लिए दिल्ली सरकार रामलीला समितियों के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है। उन्होंने कहा कि राम हमारी आस्था हैं, हमारे आदर्श हैं और भारत की आत्मा हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली में आगामी दिनों में मनाए जाने वाले पर्व रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पूजा के लिए तीन अलग-अलग विशेष समितियों का गठन किया गया है। ये समितियां संबंधित पर्वों के लिए स्थानों की समीक्षा और अंतिम रूप देने के साथ-साथ आयोजन स्थलों पर आवश्यक नागरिक सुविधाओं, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, बिजली, चिकित्सा तथा अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
दिल्ली में आयोजित होने वाली रामलीलाओं के लिए स्थानों और तैयारियों की समीक्षा तथा उन्हें अंतिम रूप देने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष दिल्ली के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सहकारिता एवं निर्वाचन मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह बनाए गए हैं। समिति में सदस्यों के रूप में विधायक अशोक गोयल, विधायक अनिल कुमार शर्मा, विधायक श्याम शर्मा, विधायक संजय गोयल और विधायक संदीप सहरावत शामिल किए गए हैं। इसके अलावा सचिव, राजस्व-सह-मंडलायुक्त (डिविजनल कमिश्नर) इसके सदस्य सचिव बनाए गए हैं। समिति का प्रमुख दायित्व संबंधित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम के तहत आवश्यक एनओसी जारी करवाना है। इसके साथ ही रामलीला स्थलों पर पीने के पानी, चिकित्सा सहायता, एंबुलेंस सेवा, अग्निशमन सेवा, सुरक्षा, मोबाइल शौचालय, यातायात प्रबंधन, सफाई और फॉगिंग आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी समिति के दायरे में है। समिति आयोजन स्थल पर बिजली कनेक्शन तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगी।
यह समिति रामलीला आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वोकल फॉर लोकल, स्वच्छता, जल संरक्षण, स्वदेशी, नशा मुक्त भारत अभियान तथा सार्वजनिक महत्व के अन्य विषयों से जुड़े संदेशों को बढ़ावा देने पर भी काम करेगी। इसके अतिरिक्त समिति आवश्यकता के अनुसार किसी अन्य विषय या मुद्दे को भी अपने कार्यक्षेत्र में शामिल कर सकती है।
इसके अलावा दुर्गा पूजा और छठ पूजा के लिए कला एवं संस्कृति भाषा मंत्री कपिल मिश्रा की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।
