मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों...
Spread the love राशिफल : 05 अक्टूबर, 2026...
रायपुर। नवा रायपुर में विधायकों के लिए प्रस्तावित आवासीय परिसर का नक्शा अब पूरी तरह बदल गया है। पीडब्ल्यूडी ने पुराने डिजाइन में संशोधन कर फ्लैटों की संख्या और सुविधाएं दोनों बढ़ा दी हैं।
पहले 78 विधायकों के लिए 3BHK फ्लैट बनाने की योजना थी, लेकिन अब 90 विधायकों के लिए 4BHK फ्लैट बनाए जाएंगे। परिसर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मल्टीपर्पज हॉल, फैसिलिटी हॉल, कैफेटेरिया और कर्मचारियों के लिए सर्वेंट क्वार्टर भी बनाए जाएंगे।
डिजाइन और निर्माण क्षेत्र बढ़ने के कारण परियोजना की लागत करीब 80 करोड़ रुपए बढ़ गई है। यह प्रोजेक्ट नवा रायपुर के सेक्टर-25 में राखी स्कूल के सामने 44.67 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित है। शासन ने वर्ष 2020 में इसकी मंजूरी दी थी।
वरिष्ठ विधायकों की सुविधा के लिए बदला डिजाइन
शुरुआत में छह मंजिला भवन बनाने की योजना थी। इंदौर की ए.के.ए. कंसल्टेंट कंपनी ने इसकी ड्राइंग-डिजाइन तैयार की थी। विधानसभा की कमेटी के आकलन के बाद डिजाइन को अंतिम रूप देकर टेंडर भी जारी किया गया था। बाद में विधायकों की बैठक में डिजाइन पर दोबारा चर्चा हुई।
कई विधायक वरिष्ठ होने के कारण छह मंजिला भवन को सुविधाजनक नहीं मान रहे थे। इसके बाद तीन मंजिला भवन बनाने पर विचार हुआ, लेकिन इससे निर्माण ज्यादा क्षेत्र में फैल जाता। इसी बीच कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने पुराना टेंडर निरस्त कर दिया।
अब नई योजना में पांच मंजिला भवन बनाने पर सहमति बनी है। परिसर में कुल पांच ब्लॉक होंगे और प्रत्येक ब्लॉक में 18 फ्लैट बनाए जाएंगे। इस तरह कुल 90 आवास तैयार होंगे।
छह साल बाद फिर शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
2020 में मंजूरी मिलने के बावजूद अब तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इस दौरान डिजाइन बदली और पुराना टेंडर भी निरस्त हुआ। अब संशोधित ड्राइंग-डिजाइन को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। पीडब्ल्यूडी नया स्टीमेट तैयार कर रहा है। इसके बाद नए सिरे से टेंडर जारी किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी के ईएनसी वीके भतपहरी के मुताबिक, फ्लैट निर्माण के लिए शासन की मंजूरी मिल चुकी है और ड्राइंग-डिजाइन भी अप्रूव हो गया है। स्टीमेट तैयार होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
