राशिफल : 05 अक्टूबर, 2026
Spread the love राशिफल : 05 अक्टूबर, 2026...
Spread the love राशिफल : 05 अक्टूबर, 2026...
Spread the love मेरे प्रदेश अध्यक्ष बनने के...
Spread the love कानपुर, 03 अक्टूबर । सेवा...
इंदौर, 4 अक्टूबर 2026। लाभगंगा एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित भारत बायोफ्यूल एंड एनर्जी एक्सपो 2026 के दूसरे दिन भी विजिटर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। 2 से 5 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे इस चार दिवसीय एक्सपो में बायोफ्यूल, रिन्यूएबल एनर्जी, क्लीन मोबिलिटी और ऊर्जा क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
एक्सपो के दूसरे दिन विभिन्न कंपनियों के स्टॉल्स पर बायोडीजल, एथेनॉल, बायोगैस, बायो-CNG, ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर एवं विंड एनर्जी, वेस्ट-टू-एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी स्टोरेज से जुड़े उत्पादों और समाधानों को लेकर विजिटर्स ने जानकारी प्राप्त की।
भारत बायोफ्यूल एंड एनर्जी एक्सपो के डायरेक्टर प्रशांत चौरसिया ने कहा, “एक्सपो के दूसरे दिन विजिटर्स और उद्योग जगत की भागीदारी उत्साहजनक रही। बायोफ्यूल और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में नई तकनीकों और बिजनेस अवसरों को लेकर लगातार रुचि देखने को मिल रही है।”
डायरेक्टर गौतम प्रजापति ने कहा, “दूसरे दिन एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों और विजिटर्स ने भाग लिया। हमारा प्रयास है कि यह मंच तकनीक, उद्योग और निवेश से जुड़े लोगों के बीच नए संपर्क और सहयोग की संभावनाएं विकसित करने में उपयोगी साबित हो।”
उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने विभिन्न तकनीकों, उनके व्यावसायिक उपयोग, निवेश की संभावनाओं और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को लेकर चर्चा की। एक्सपो में बिजनेस नेटवर्किंग के साथ नई तकनीकों और समाधानों के बारे में जानकारी हासिल करने का अवसर भी मिल रहा है।
एक्सपो में क्लीन मोबिलिटी सेक्शन में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, चार्जिंग टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड बैटरी स्टोरेज से जुड़े समाधान विजिटर्स के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और वेस्ट-टू-एनर्जी जैसी तकनीकों को लेकर भी लोगों ने जानकारी ली।
आयोजकों के अनुसार, एक्सपो में 50 से अधिक कंपनियों की भागीदारी और 15,000 से अधिक विजिटर्स के पहुंचने की संभावना है। एक्सपो का आयोजन 5 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
भारत बायोफ्यूल एंड एनर्जी एक्सपो 2026 का उद्देश्य बायोफ्यूल, रिन्यूएबल एनर्जी और क्लीन मोबिलिटी के क्षेत्र में नई तकनीकों, निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के साथ भारत के सस्टेनेबल एनर्जी विजन को मजबूती देना है।
