हनुमान अंश फेम गायक सुनील लोधी ने राजस्थानी फिल्म धूड़ की टीम से की मुलाकात, फिल्म की सराहना करते हुए टीज़र लॉन्च पर दी बधाई
Spread the love हनुमान अंश फेम गायक सुनील...
Spread the love हनुमान अंश फेम गायक सुनील...
Spread the love मुजफ्फरपुर/सारण,03अक्टूबर । गंडक नदी में...
Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान...
राजौरी, ०3 अक्टूबर । भारतीय सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) की एक 17 वर्षीय युवती को पकड़ा है।
अधिकारियों के अनुसार, सेना की पेट्रोलिंग टीम ने नौशेरा के लाम सेक्टर में एलओसी के पास एक युवती की संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उसकी पहचान पीओजेके के खुइरेटा निवासी मोहम्मद अजीम की बेटी सामिया अजीम के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद सेना ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। नौशेरा पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, युवती ने पूछताछ के दौरान दावा किया है कि वह अनजाने में एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गई थी। मामले की आगे जांच की जा रही है।
