राज्यपाल डेका ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन किए अर्पित
Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज...
Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज...
Spread the loveरायपुर। डीजीपी अरुण देव गौतम ने...
Spread the loveरायपुर। रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस में...
इंदौर, 2 अक्टूबर। मोनी बाबा आश्रम में जय गोपाला संस्था द्वारा आयोजित श्री हनुमंत कथा में आज शक्ति, भक्ति और मर्यादा का संगम देखने को मिला। कथावाचक पंडित सत्यनारायण सत्तन जी ने भगवान राम के चरित्र का विस्तृत प्रसंग सुनाते हुए कहा कि राम के पास शक्ति भी है और भक्ति भी, और जिनके पास दोनों होते हैं उन्हीं की राह में मुक्ति होती है।गुरुजी ने बताया कि परमेश्वर राम को शस्त्र विद्या स्वयं भगवान शंकर ने प्रदान की है, जो शस्त्र विद्या के आचार्य हैं, वहीं माता सरस्वती शास्त्रों की अधीश्वरी हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को भी अपने जीवन में शक्ति और भक्ति दोनों को धारण करना चाहिए।कथा के दौरान गुरुजी ने वर्तमान समय पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज हर हाथ में सिनेमा है, पूरा देश उंगली पर चल रहा है। जनक दरबार के प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि लक्ष्मण जी से अपमान सहन नहीं हुआ, तो राम जी ने उन्हें मर्यादा न तोड़ने की शिक्षा दी। राम जी ने मर्यादा नहीं तोड़ी, बल्कि गुरु की आज्ञा के पालन के साथ धनुष तोड़ा।कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, विधायक क्षेत्र क्रमांक 3 श्री गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, भाजपा नेता श्री अशोक यादव, श्री सुरेंद्र वाजपेयी, श्री बंटी ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष श्री अशोक चौहान चांदू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रवेश यादव, श्री भगत यादव, श्री सजल मित्तल, यादव विकास समिति इंदौर के अध्यक्ष श्री रामसमुझ यादव, यादव विकास सहकारी साख संस्था मर्यादित इंदौर के अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार यादव, जय गोपाल, नवल यादव, रुद्राक्ष यादव, गणेश गिरी, प्रमोद यादव, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
