उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों...
Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों...
Spread the loveएस. के. (साई कृपा) हायर सेकेंडरी...
Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन...
एस. के. (साई कृपा) हायर सेकेंडरी स्कूल, क्षीर सागर उज्जैन थीम – Waste is Wealth (कचरा ही संपदा है)
माधव एक्सप्रेस/उज्जैन/स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24 स्थित एस. के. (साई कृपा ) हायर सेकेंडरी स्कूल में टीम सृष्टि द्वारा “Waste is Wealth” थीम पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।
गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को समझाया गया कि कचरा केवल बेकार सामग्री नहीं है, बल्कि उचित तरीके से अलग-अलग एवं संग्रहित किए जाने पर यह एक उपयोगी संसाधन (Resource) बन सकता है। गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखने तथा पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को उचित स्थान पर देने के लिए जागरूक किया गया।
विद्यार्थियों को बताया गया कि कागज, प्लास्टिक, धातु, कांच आदि जैसी पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अलग करके रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जा सकता है। इससे कचरे का उचित प्रबंधन होने के साथ-साथ कई लोगों को रोजगार एवं आजीविका के अवसर भी प्राप्त होते हैं।
इस दौरान विद्यार्थियों को अपने घर, स्कूल एवं आसपास के क्षेत्र में कचरा पृथक्करण, पुन: उपयोग एवं पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी एवं कचरे को संसाधन के रूप में देखने की सकारात्मक सोच विकसित करना रहा|
