उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों...
Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों...
Spread the loveएस. के. (साई कृपा) हायर सेकेंडरी...
Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन...
सहकारिता मंत्री सारंग और मुख्य सचिव बर्णवाल ने की सहभागिता
भोपाल, 01 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के सहकारिता एवं खेल तथा युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के आतिथ्य में अक्टूबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत मधुर धुनें प्रस्तुत की।
गायन में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, के.सी.गुप्ता, अनुपम राजन, संजय कुमार शुक्ला, शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा और राघवेंद्र कुमार सिंह सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस पर मंत्रालय सहित जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों में वंदे-मातरम और राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन होता है।
