किडनी से फेफड़ों तक फैला कैंसर ट्यूमर, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स इंदौर में सफल जटिल ऑपरेशन
Spread the love इंदौर। केयर सीएचएल हॉस्पिटल में...
Spread the love इंदौर। केयर सीएचएल हॉस्पिटल में...
Spread the loveगुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच...
Spread the love1st Octobe Rule Changer: हर महीने...
व्हाट्सऐप कॉल पर पूरे परिवार को उड़ाने की दी धमकी-एसएसपी से शिकायत के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी
मथुरा, 30 सितम्बर । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मांट विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक और पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को पाकिस्तान से फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े होने का दावा करने वाले कॉलर ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में विधायक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विधायक राजेश चौधरी के अनुसार, 28 सितंबर की रात करीब 10ः38 बजे उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से पहली व्हाट्सऐप कॉल आई। इसके बाद मंगलवार को भी उनके पास कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को पाकिस्तान निवासी बताते हुए कहा, आप मुस्लिमों के खिलाफ उल्टा-सीधा बोलते हो, यह ठीक नहीं होगा।
उन्हें धमकी दी कि, वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है और भारत में ही उनके साथियों के माध्यम से उनका इंतजाम करा देगा। कॉलर ने चेतावनी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो वह उनके पूरे परिवार को उड़वा देगा।
विधायक राजेश चौधरी और गोवर्धन विधायक मेघश्याम ठाकुर बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार से मुलाकात करने पहुंचे। वहां उन्होंने पूरे मामले की लिखित शिकायत की है। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि पूर्व में भी उन्हें इसी तरह के पाकिस्तानी नंबरों से कॉल आ चुके हैं, जिन्हें उन्होंने पहले गंभीरता से नहीं लिया था। लेकिन बार-बार मिल रही धमकियों को देखते हुए उन्होंने अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने और कड़े कदम उठाने की मांग की है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि विधायक की शिकायत के आधार पर संबंधित कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से नंबरों की जांच की जा रही है तथा विधायक की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
