ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से...
Spread the loveबुलडोजर से मस्जिद को तोड़ रहा...
थांदला के पांच वार्डों में आयोजित हुआ सामूहिक आंगन मिलन कार्यक्रम
आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा सम्मान का केंद्र बनाने की पहल बच्चों के साथ मनाया आंगन मिलन
थांदला से विवेक व्यास, दैनिक माधव एक्सप्रेस
थांदला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा थांदला नगर के वार्ड क्रमांक 03, 04, 05, 06 एवं 07 में सामूहिक आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, एवं नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, भूमिका सोनी, आरती सिसोदिया, जगदीश प्रजापत कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
वही मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा बताया गया कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना । बच्चों की शिक्षा समाज सेवा और पोषण और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं, बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं और बच्चों के हित में संचालित गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।
आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की सहभागिता रही।
सेवा ही संकल्प, जनसेवा ही हमारा ध्येय के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण शिख और सम्मान के साथ उनके बेहतर भविष्य कि नीव बने

