निजी जीवन को लेकर चर्चाओं के बीच मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे गोविंदा
Spread the loveफिल्मी दुनिया के सितारे ने की...
Spread the loveफिल्मी दुनिया के सितारे ने की...
Spread the love इंदौर, 27 सितंबर 2026। संस्था...
Spread the love इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
आइची-नागोया, 28 सितंबर । भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने एशियन गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को जापान को 2-1 से हरा दिया। चीन के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में 2-1 की जीत के बाद यह भारत की लगातार दूसरी जीत है।
भारत को शुरुआती बढ़त जोशना चिनप्पा ने दिलाई। उन्होंने जापान की एरिसा सानो को 11-1, 11-8 से हराकर मुकाबले में भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद अनाहत सिंह का सामना सातोमी वातानाबे से हुआ। वातानाबे ने पहला गेम 11-8 से जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन अनाहत ने वापसी करते हुए अगले दो गेम 11-8 और 11-7 से जीत लिए। हालांकि जापानी खिलाड़ी ने चौथा गेम 11-8 से अपने नाम कर मुकाबले को निर्णायक पांचवें गेम तक पहुंचा दिया।
निर्णायक गेम में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन वातानाबे ने 11-9 से जीत दर्ज करते हुए मैच 11-8, 8-11, 7-11, 11-8, 11-9 से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही जापान ने मुकाबले में 1-1 की बराबरी कर ली।
इसके बाद निर्णायक मुकाबले में तन्वी खन्ना ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अकारी मिदोरिकावा को 12-10, 11-9, 4-11, 12-10 से हराकर भारत को 2-1 की जीत दिला दी। भारत ने इससे पहले महिला टीम स्पर्धा के अपने शुरुआती मुकाबले में चीन को भी 2-1 से मात दी थी।
