हम जो कहते हैं, करके भी दिखाते हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the love नई दिल्ली, 26 सितंबर ।भारतीय...
Spread the love– मुख्यमंत्री ने हिंदू इकोनॉमिक फोरम...
नई दिल्ली, 26 सितंबर ।भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलता का ठीकरा चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर फोड़ रहे हैं।पत्रकारवार्ता में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि एसआईआर कानून के तहत है और किसी पात्र मतदाता को उसके मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एसआईआर से जुड़े फैसले मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं।उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया 24 जून 2025 से शुरू हुई और अलग-अलग राज्यों में इसे लागू किया गया। प्रसाद के मुताबिक, 27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने भी एसआईआर की प्रक्रिया को उचित माना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने एसआईआर को अदालत में चुनौती दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति दी।जीत में चुनाव आयोग सही, हार में सवाल क्यों?रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो चुनाव आयोग, वोटर लिस्ट और ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन चुनाव हारने के बाद इन्हीं संस्थाओं पर आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग पर आरोप लगाने के बजाय जनता के बीच जाकर मेहनत करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 और मतदाता सूची से जुड़े प्रावधानों का भी कानून में उल्लेख है और संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत चुनाव आयोग को चुनाव प्रक्रिया संचालित करने का अधिकार दिया गया है।कांग्रेस के घटते जनाधार का किया जिक्रभाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक स्थिति पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के बीच मेहनत करने के बजाय कांग्रेस चुनावी हार के लिए संवैधानिक संस्थाओं को जिम्मेदार ठहरा रही है।उन्होंने कहा कि देश में लंबे समय से अलग-अलग राजनीतिक दल चुनाव जीतकर सरकार बनाते रहे हैं। यह चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया के जरिए ही संभव हुआ है। ऐसे में चुनाव हारने के बाद चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना उचित नहीं है।रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी गठबंधनों को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि जिन दलों ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, उन्हें राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अपना जनाधार लगातार कमजोर हुआ है।भाजपा सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन लोगों को नोटिस दिया गया है, उनके मामले में बीएलओ जानकारी जुटाने के लिए खुद उनके पास जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशान होने या अनावश्यक रूप से कहीं जाने की जरूरत नहीं है।उन्होंने विपक्ष से कहा कि वह जनता का विश्वास जीतने के लिए काम करे और चुनाव में हार-जीत की जिम्मेदारी स्वीकार करे। प्रसाद ने कहा कि एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग का ताजा स्पष्टीकरण विपक्ष के आरोपों पर स्थिति साफ करता है।—————
