बदलती जीवनशैली से बढ़ रहीं हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं
Spread the love इंदौर ऑर्थोपेडिक सिम्पोजियम 2026 में...
नई दिल्ली, 26 सितंबर । एशियन खेल 2026 में भारत ने शनिवार को पदक तालिका में हांगकांग के साथ संयुक्त रूप से 10वां स्थान हासिल कर लिया। समाचार लिखे जाने तक भारत के खाते में अब 4 स्वर्ण, 11 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 28 पदक हैं। चीन 105 स्वर्ण समेत कुल 171 पदकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि जापान 31 स्वर्ण समेत 124 पदकों के साथ दूसरे और दक्षिण कोरिया 14 स्वर्ण समेत 71 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
भारत ने शनिवार को पुरुष और महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की। पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराकर स्वर्ण जीता, जबकि महिला टीम ने भी ईरान को 37-34 से मात देकर खिताब बरकरार रखा। ये भारत के तीसरे और चौथे स्वर्ण पदक रहे।
एथलेटिक्स में सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में रजत पदक जीता। उन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम स्पर्धा में तिलोत्तमा सेन, विदर्शा के. विनोद और आशी चौकसे ने रजत पदक अपने नाम किया।
स्क्वैश के मिश्रित युगल में जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य से संतोष करना पड़ा।
भारत का पदक विवरण:
स्वर्ण – 4
रजत – 11
कांस्य – 13
कुल – 28
(यह पदक तालिका 26 सितंबर, शनिवार, शाम 4:31 बजे तक के आंकड़ों पर आधारित है।)
