यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
वाराणसी, 22 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का माफियाओं अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, मुन्ना बजरंगी इत्यादि के साथ एक पोस्टर लगाया गया। इस पोस्टर को लेकर मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं में गुस्सा भड़क गया है। विवादित पोस्टर को लेकर प्रदेश सचिव राजू यादव ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन देकर ऐसा करने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।
सपा प्रदेश सचिव राजू यादव ने कहा कि कैंटोनमेंट, पांडेयपुर, सिगरा क्षेत्र में अखिलेश यादव और माफियाओं के पोस्टर लगाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। पोस्टर में अखिलेश यादव का नाम गलत तरीके से माफियाओं से जोड़ा गया है। यह आपत्तिजनक है। समाजवादी पार्टी के शासनकाल को लेकर भी पोस्टरों में आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं। वाराणसी में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होती है। पोस्टर लगाने वालों की पहचान कैमरों के जरिए की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर मामले की फुटेज की जांच कर ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराये। अगर पोस्टर लगाने वालों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं होती है तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
