उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है
मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा शामिल हैं
अलर्ट वाले जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है। ऐसे में मौसम खराब होने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव के बीच प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की गई है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें।
