उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
जन्मोत्सव के अवसर पर शिवगंगेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन
थांदला से विवेक व्यास दैनिक माधव एक्सप्रेस
थांदला। हमारे परम संघमित्र यशदीप अरोड़ा जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर संजय कॉलोनी स्थित शिवगंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
धार्मिक आयोजन भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एवं धार्मिक प्रसारण में सहभागिता कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
जन्मोत्सव के अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ गोलू उपाध्याय, प्रखंड अध्यक्ष शनि राज रामू राठौड़ एवं श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव एवं संकटमोचन श्री हनुमान जी पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। सभी ने यशदीप के जन्मदिन के अवसर पर मित्र को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर महादेव एवं संकटमोचन प्रभु श्री हनुमान जी से प्रार्थना की गई कि वे हमारे मित्र को सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें तथा राष्ट्र सेवा और धर्म मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति एवं आशीर्वाद प्रदान करें।
🔱 जय श्री महाकाल 🚩 जय श्री हनुमान 🔱

