मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
नई दिल्ली, 20 सितम्बर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 से 23 सितंबर तक गुजरात का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह 22 सितंबर को केवड़िया के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसके बाद 23 सितंबर को वड़ोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसी दिन, वह ब्रह्माकुमारीज के अभियान ‘विश्व नव निर्माण हेतु आध्यात्मिक जागरण’ की शुरुआत करेंगी और वड़ोदरा में ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस’ रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन करेंगी।
उस अवसर पर राष्ट्रपति ब्रह्माकुमारीज नाडियाड के अभियान ‘विकसित भारत के लिए युवा: राष्ट्र निर्माण के लिए आंतरिक शक्ति की जागृति’ की भी वर्चुअल तरीके से शुरुआत करेंगी।
