मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ,...
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ,...
Spread the loveरायपुर। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल बीमारी...
Spread the love आर्यन खान ने रेड चिलीज़...
लोकेश कनगराज, ऋषभ शेट्टी और अनुराग कश्यप ने की पा. रंजीत की ‘वेट्टुवम’ की दुनिया की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा_‘
वेट्टुवम’ अतीत, वर्तमान और भविष्य के बीच सफर करने वाली एक दिलचस्प कहानी है। फिल्म यह दिखाती है कि बीते कल में हुई घटनाओं का असर हमारे आज पर कैसे पड़ा है और वे हमारे आने वाले कल यानी भविष्य को किस तरह आकार दे सकता है। यही वो चीजें हैं जो आखिर में प्राकृतिक आपदाओं की वजह बनती हैं। बार-बार आने वाली ये आपदाएं भविष्य में इंसानियत पर बड़ा असर डालने वाली हैं!_पा. रंजीत ने अपनी पहली पैन-इंडिया फिल्म ‘वेट्टुवम’ का एलान कर दिया है और इसके साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। मेकर्स ने जहां अनाउंसमेंट के साथ दर्शकों को ‘द वर्ल्ड ऑफ वेट्टुवम’ की एक झलक दी थी, वहीं अब मच अवेटेड पहली झलक सामने आ चुकी है, जो इंडियन सिनेमा में पहले कभी न देखे गए एक शानदार नजरिए को पेश करती है। यह कहानी अलग-अलग समय में लेकर जाती है, जिसमें पा. रंजीत द्वारा चुनी गई बेहतरीन एंसेम्बल कास्ट को एक साथ देखा जा सकता है। कहना होगा कि ‘वेट्टुवम’ की यह झलक पा. रंजीत के शानदार विज़न का एक बेहद अहम नज़रिया पेश करता है, जिसके जरिए वे एक ऐसे सिनेमैटिक स्पेक्टेकल का वादा कर रहे हैं, जो देश भर के दर्शकों के दिलों पर कभी न मिटने वाली छाप छोड़ेगा। ‘द वर्ल्ड ऑफ वेट्टुवम’ ने एक तरफ अपनी पहली झलक की रिलीज़ के साथ हलचल मचा दी है, वहीं दूसरी तरफ अब इसे देशभर की इंडस्ट्री से खूब सराहना और प्यार मिल रहा है।जाने माने तमिल डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा -“#WorldOfVettuvam बेहद स्टनिंग लग रहा है @beemji अन्ना ❤️❤️@arya_offl भाई, @vr_dineshravi भाई, @KalaiActor भाई और पूरी कास्ट एंड क्रू को इस शानदार मेहनत के लिए ढेरों शुभकामनाएं 🔥🔥”https://x.com/dir_lokesh/status/2100943919320334672?s=46&t=KmaudF5Io_IE9Iqfx170Ywएक्टर, राइटर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने भी पोस्ट शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा -“@beemji की अगली एपिक फिल्म #Vettuvam की एक झलक शेयर करते हुए खुशी हो रही है, जिसे कन्नड़ में हमारे अपने @KicchaSudeep सर ने आवाज दी है। 🔥#WorldOfVettuvam बेहद दमदार और एक्साइटिंग नजर आ रही है। मैं बड़े पर्दे पर इस दुनिया को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। ❤️यहां देखिए कन्नड़ की झलक 👇”🔗 youtu.be/l48dvhJAIWcWishing @officialneelam @LearnNteachprod @Saidevanand3 @mr_saivenkat @arya_offl @actorshabeer @KalaiActor @sobhitaD @vr_dineshravi @RoopeshbShaji @gvprakash and the entire team the very best. 🙏❤️”https://x.com/shetty_rishab/status/2100901098416677285?s=46&t=KmaudF5Io_IE9Iqfx170Ywतमिल इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर मारी सेल्वराज ने भी लिखा -“यप्पा…डरावना है, अन्ना…♥️♥️‘वेट्टैयम’ को देखने और सेलिब्रेट करने का बेसब्री से इंतजार है, जो तमिल सिनेमा में अगले लेवल का क्रेज पैदा करने वाली है।पूरी फिल्म टीम को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार @beemji #vettuvam youtu.be/oZnAxf_5qYw?si…”https://x.com/mari_selvaraj/status/2100967388019822931?s=46&t=KmaudF5Io_IE9Iqfx170Ywएक्टर राणा दग्गुबाती ने सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए लिखा है -“कुछ कहानियां किसी किरदार से शुरू होती हैं। कुछ कहानियां एक पूरी नई दुनिया से शुरू होती हैं।खुशी है कि #Vettuvam की #WorldOfVettuvam को अपनी आवाज में पेश करने वालों में मैं भी शामिल हूं। 🔥#Vettuvam से 🔗”youtube.com/watch?v=sLEb4F…A film by @beemji”https://x.com/ranadaggubati/status/2100858959523618932?s=46&t=KmaudF5Io_IE9Iqfx170Ywएक्टर नागार्जुन अक्किनेनी ने भी लिखा -“वाह, मुझे इस दुनिया को जिस तरह तैयार किया गया है, वो बहुत पसंद आया!! शोभिता, लगता है तुमने इसमें बहुत मेहनत की है… बहुत शानदार लग रहा है 😊💐इसका बेसब्री से इंतजार है!!youtube.com/watch?v=sLEb4F…@beemji की फिल्म”https://x.com/iamnagarjuna/status/2100900870552719476?s=46&t=KmaudF5Io_IE9Iqfx170Ywडायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी लिखा -“@ranjithpa हमारे सबसे शानदार फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जिनकी अपनी एक मजबूत आवाज है और अब वह ‘थंगलान’ के बाद ‘वेट्टुवम’ के साथ वापसी कर रहे हैं। उन्होंने जो दुनिया बनाने की कोशिश की है, उसकी बस एक झलक देखकर ही मैं एक्साइटेड और उत्सुक हो गया हूं।#Vettuvam (हिंदी) की #WorldOfVettuvam”https://www.instagram.com/reel/Ddc63-5J2tr/?stkn=ZXBpazAxN2w1YmFwमेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ‘वेट्टुवम’ की दुनिया को देखा जा सकता है। कई भाषों में साझा किये गए वीडियो में जहाँ हिंदी में पंकज त्रिपाठी की आवाज़ है, वहीं तमिल वर्जन में पा. रंजीत, तेलुगु में राणा दग्गुबाती, कन्नड़ में किच्चा सुदीप और मलयालम में सौबिन शाहिर की आवाज सुनाने मिल रही है। बता दें कि वे सभी वीडियो में फिल्म के अलग-अलग पहलुओं के बारे में बता करते हुए उनपर रौशनी दाल रहे हैं। फिल्म बीते हुए कल के उन नतीजों पर रौशनी डालती है, जिनका असर हमारे आज पर पड़ रहा है और वह हमारे आने वाले कल यानी भविष्य को आकार दे सकते हैं। यह चीजे आख़िरकार प्राकृतिक आपदाओं का कारण बन सकती हैं। बताया गया है कि यह बार-बार आने वाली आपदाएं इंसानो के भविष्य पर बड़ा असर डालकर उसे प्रभावित कर सकती हैं।बात करें पा. रंजीत की तो उन्हें सुपरहिट फिल्म्स जैसे ‘कबाली’, ‘काला’, ‘सरपट्टा परमबराई’, और ‘थंगलान’ को डायरेक्ट करने के लिए जाना है। जैसे की पा. रंजीत अपनी फिल्म ‘वेट्टुवम’ के साथ वापसी कर रहे हैं, ऐसे में इसे बड़े पैमाने पर बनाये जाने की उम्मीद है।इस फिल्म को पा. रंजीत न सिर्फ डायरेक्ट कर रहे हैं बल्कि उन्होंने इसे लिखा भी है। यह फ़िल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम, और कन्नड़ में एक पैन-इंडिया रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म को एस. साई देवानंद, एस. साई वेंकटेश्वरन, और पा. रंजीत द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फ़िल्म को ‘लर्न एंड टीच प्रोडक्शन’ और ‘नीलम प्रोडक्शंस’ के बैनर तले बनाया जा रहा है, जो दिसंबर 2026 में रिलीज़ के लिए तैयार है।
