मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ,...
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ,...
Spread the loveरायपुर। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल बीमारी...
Spread the love आर्यन खान ने रेड चिलीज़...
*विक्रांत मैसी के ‘मुसाफिर कैफे’ ने पहाड़ों में लिया आकार, मेकिंग से सामने आई खास तस्वीर*
मुंबई, नेशनल अवॉर्ड विनर विक्रांत मैसी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो नए मुसाफिर कैफेज़ के साथ अब ‘मुसाफिर कैफे’ को स्क्रीन से आगे ले जाने वाले हैं। फिलहाल दोनों ही जगहों पर हाल के समय में निर्माण का काम किया जा रहा है,, इन सब के बीच अपकमिंग कैफेज़ में से एक के निर्माण की एक एक्सक्लूसिव तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में पहली झलक को देखना अपने आप में उत्साह को बढ़ाने वाला है, और कहना होगा कि कैफे को पहाड़ों में आकार लेते देखना अपने आप में खास है। विक्रांत मैसी इस प्रोजेक्ट के साथ एक हिमाचल प्रदेश में और दूसरा उत्तराखंड में मुसाफिर कैफेज़ नाम से दो कैफे खोलेंगे। इस प्रोजेक्ट के दोनों लोकेशंस पर हाल के समय में निर्माण का काम चल रहा है, और कैफेज़ को शो में दिए गए लुक के हिसाब से रेप्लिका के तौर पर डिज़ाइन किया जा रहा है। कोशिश यह है कि शो की तरह ही दिखने वाली ‘मुसाफिर कैफे’ की गर्माहट और प्यार से भरी दुनिया को दोबारा बनाया जाए, जो पहाड़ों के बीच उसके नेचुरल सराउंडिंग्स के मुताबिक एडाप्ट हो। इसमें 20 रूम्स आर्टिस्ट रेज़िडेंसीज़ के लिए भी होंगे, जो ‘मुसाफिर कैफे’ की दुनिया को स्क्रीन से परे यानी रियल-लाइफ स्पेसेज़ में लेकर जाएंगे।रिपोर्ट्स के अनुसार, कैफे को धीरे-धीरे आकार दिया जा रहा है, और इस तरह से लोकेशन पर निर्माण का काम आगे बढ़ रहा है। सोच यह है कि शो में दिखी ‘मुसाफिर कैफे’ की वॉर्मथ और एस्थेटिक को दोबारा क्रिएट किया जाए। प्रोजेक्ट के एक अहम हिस्से की बात करें तो वह आर्टिस्ट रेज़िडेंसी है, जिसमें इस जगह को ‘मुसाफिर कैफे’ की दुनिया के एक नेचुरल एक्सटेंशन के तौर पर बनाया जा रहा है।सीरीज में मैसी ने चंदर की अहम भूमिका निभाई है। इस कहानी में मैसी का किरदार अपने सपने को पूरा करते हुए पहाड़ों में बस्ते हुए, अपने कैफ़े के आस-पास अपनी ज़िंदगी के सफर को आगे बढ़ाने की कोशिश करता है। यह कैफ़े शो की सेटिंग और चंदर के सफ़र का एक अहम हिस्सा है, और यही वह वजह है शायद जिससे यह शो असल ज़िंदगी में मौजूद जगहों में शामिल होकर अपने सफ़र को आगे बढ़ा रहा है।सामने आई एक्सक्लूसिव तस्वीर में निर्माण हो रहे कैफे की एक खास झलक देखने मिल रही है। इस कैफे को पहाड़ी लैंडस्केप के मुताबिक, स्टोन-एंड-वुड आर्किटेक्चर के हिसाब से बनाया जा रहा है। बनाए जा रहे कैफे को शो में नजर आए कैफे के मुताबिक लुक और फील देने की हिसाब से डिज़ाइन किया जा रहा है, साथ ही आर्टिस्ट रेज़िडेंसी रूम्स को भी शामिल किया जा रहा है।यह प्रोजेक्ट मैसी के प्रोडक्शन हाउस ‘होममेड स्टोरीज़’ के ज़रिए एक्टिंग से आगे के उनके काम को बढ़ा रहा है। साथ ही यह दोनों मुसाफिर कैफेज़ के हो रहे निर्माण शो की दुनिया को पहाड़ों में रियल-लाइफ डेस्टिनेशंस के रूप में लेकर आने की तैयारी में हैं, जो आपने आप में खास है।
