CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे के गांवों में हाई अलर्ट; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Spread the loveधमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के...
Spread the loveधमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के...
Spread the love‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन...
Spread the loveडीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में...
मदुरै, 17 सितंबर । विश्व प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में गुरुवार को महा कुंभाभिषेक समारोह भव्य तरीके से संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन के मद्देनजर मंदिर में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कार्य कराए गए। अग्निकांड में क्षतिग्रस्त हुए वीर वसंतरायर मंडप का भी पुनर्निर्माण किया गया।
महा कुंभाभिषेक के लिए उत्तर आडी वीथि में 184 कुंडों वाली विशाल यज्ञशाला का निर्माण किया गया था। यहां 11 सितंबर से विशेष काल पूजा आयोजित की जा रही थी, जिसमें 400 से अधिक शिवाचार्य शामिल हुए। गुरुवार सुबह 7:40 बजे गोपुरों का कुंभाभिषेक किया गया। इसके बाद 8:10 बजे मीनाक्षी अम्मन और 8:50 बजे सुंदरेश्वरर को पवित्र जल अर्पित किया गया। इसी के साथ मंदिर का महा कुंभाभिषेक समारोह विधिवत संपन्न हुआ।
समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। हजारों पुलिसकर्मियों को मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया। समारोह के तहत गुरुवार रात 7 बजे चारों मासी वीथियों में स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए भी मंदिर और आसपास के इलाकों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
