ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
नई दिल्ली, 15 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 16 सितंबर को महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। गणेशोत्सव के अवसर पर वे मुंबई और पुणे में विभिन्न प्रमुख गणेश पंडालों और मंदिरों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे।
भाजपा के अनुसार नवीन सुबह 10:20 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे श्री सिद्धिविनायक मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे लालबागचा राजा के दर्शन करेंगे। वे मालाबार हिल स्थित मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के सरकारी आवासों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं के भी दर्शन करेंगे। दोपहर 2:15 बजे बांद्रा रिक्लेमेशन में गणेश दर्शन का कार्यक्रम है।
पुणे पहुंचने के बाद नवीन कसबा पेठ मंडल में दर्शन करेंगे। शाम 5 बजे श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंडल में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद साने गुरुजी तरुण मित्र मंडल, सदाशिव पेठ और श्री साई मित्र मंडल, कोथरुड में गणेश दर्शन करेंगे।
