महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका
Spread the loveमहाराजा चक्रधर सिंह ने कला को...
Spread the loveमहाराजा चक्रधर सिंह ने कला को...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी...
Spread the loveधनंजय राठौरसंयुक्त संचालक, (जनसंपर्क) रायपुर ‘सेवा...
मीरजापुर, 15 सितंबर । राजगढ़ थाना क्षेत्र के भांवा बाजार में सोमवार की रात चोरों ने मोबाइल की दुकान का शटर का ताला ताेड़कर करीब 70 हजार रुपये का सामान और नकदी पार कर दी। चोर दुकान से करीब 30 हजार रुपये नकद और छह नए एंड्रॉयड मोबाइल सेट ले गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश और घटना की जांच में जुटी है।
डढ़िया गांव निवासी चंदन की भांवा बाजार में मोबाइल की दुकान है। सोमवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा और गल्ले से नकदी गायब थी। चोरी की जानकारी होते ही आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर जुट गए।
दुकानदार के मुताबिक, चोर करीब 30 हजार रुपये नकद और लगभग 40 हजार रुपये कीमत के छह नए मोबाइल सेट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान का निरीक्षण करने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज में एक युवक दुकान के अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों द्वारा फुटेज में दिख रहे युवक की पहचान किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि मोबाइल दुकान में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
