प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के**रूप में मनाएगी भाजपा: सांसद आलोक शर्मा
Spread the loveगोपाल शुक्ला जिला ब्यूरो हरदा हरदा।...
Spread the loveगोपाल शुक्ला जिला ब्यूरो हरदा हरदा।...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून फिलहाल कमजोर...
Spread the loveजांजगीर-चाम्पा। जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक...
गोपाल शुक्ला जिला ब्यूरो हरदा
हरदा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं लोकप्रिय जनसेवक नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है। हरदा जिले में आयोजित प्रेसवार्ता में अभियान की जानकारी देते हुए सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा की यात्रा प्रारंभ की थी और 26 मई 2014 से लगातार देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर रहे हैं। 7 अक्टूबर 2026 को उनकी लोकसेवा के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। लगातार 25 वर्षों तक जनता का विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त करना भारतीय लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गरीब कल्याण और जनहित की योजनाओं के माध्यम से व्यापक बदलाव आया है। करोड़ों गरीब परिवार गरीबी से बाहर आए हैं। 4.5 करोड़ से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, करोड़ों परिवारों को शौचालय और स्वच्छता की सुविधा तथा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। कोविड महामारी के दौरान देश में करोडो लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई गईं। आज भारत दुनिया की प्रमुख और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है तथा वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान और प्रभाव लगातार बढ़ा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला नेतृत्व वाले विकास पर भी विशेष जोर दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। गरीब, महिला, किसान, युवा और वंचित वर्गों के जीवन में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन आया है।
