ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
टीसीएस की यह प्रमुख क्विज़ पहल देश भर के युवा दिमागों को एक मंच पर लाती है, जिसका उद्देश्य उन्हें गंभीर रूप से सोचने, नवाचार को अपनाने और राष्ट्रीय स्तर पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है।
इंदौर, 9 सितम्बर, 2026: सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं, परामर्श और व्यवसाय समाधान क्षेत्र की वैश्विक अग्रणी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) (BSE: 532540, NSE: TCS) के प्रमुख इंटर-स्कूल क्विज़ कार्यक्रम ‘टीसीएस इनक्विजिटिव 2026’ का इंदौर एडिशन बहुत ही उत्साहपूर्ण और रोमांचक रहा। दिनभर चली दिमागी कसरत और रोमांचक मुकाबले के बाद जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के भावमन्यू एस. सिसोदिया और दर्शील महाजन विजेता बनकर उभरे। मध्य भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों और एक फलते-फूलते उद्यमशीलता इकोसिस्टम का केंद्र रहे इंदौर ने इस क्विज़ के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान किया। छात्रों ने राष्ट्रीय सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए ज्ञान, टीम वर्क और विश्लेषणात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। इस इंदौर एडिशन में 38 स्कूलों से 305 टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राकेश सिंघाई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ ही टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की ओर से टीसीएस इंदौर के सेंटर हेड अमिताभ तिवारी मंच पर मौजूद रहे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत का प्रदर्शन करते हुए, इस बार प्रतियोगिता में रियल-टाइम एआई तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इससे छात्र हर राउंड के तुरंत बाद अपने प्रदर्शन की रिपोर्ट देख सके, जिससे उन्हें अपनी कमियों को तुरंत सुधारने में मदद मिली। टीसीएस इंदौर के सेंटर हेड अमिताभ तिवारी ने कहा, “शिक्षा, व्यवसाय और इनोवेशन के क्षेत्र में इंदौर ने जो नई पहचान बनाई है, उसका पूरा श्रेय यहाँ की महत्वाकांक्षी युवा प्रतिभाओं को जाता है। हम हर साल टीसीएस इनक्विजिटिव में हिस्सा लेने वाले छात्रों में भी यही क्षमता देखते हैं। जिज्ञासा, विश्लेषणात्मक सोच और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देकर यह पहल हमारे भविष्य के इनोवेटर्स और लीडर्स को प्रेरित करती है। इस साल के प्रतिभागियों ने इन गुणों का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हम सभी टीमों को बधाई देते हैं और विजेताओं को राष्ट्रीय सेमी-फाइनल के लिए शुभकामनाएं देते हैं।” कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए आयोजित, ‘टीसीएस इनक्विजिटिव’ शिक्षा, मनोरंजन, खेल, बिजनेस ट्रेंड्स, विज्ञापन और सोशल मीडिया जैसे विविध विषयों को अपने डायनामिक फॉर्मेट में शामिल करता है। इस बार स्टेम (STEM) पर विशेष जोर देते हुए, क्विज़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, ऑटोमेशन, बायोमेट्रिक्स और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों से जुड़े सवाल पूछे गए। अब अपने 28वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी यह प्रतियोगिता भारत के सबसे प्रतिष्ठित इंटर-स्कूल क्विज़ मंचों में से एक बन गई है। यह छात्रों की पीढ़ियों को नए विचारों को तलाशने, अपने दृष्टिकोण का विस्तार करने और अपने आस-पास की दुनिया की गहरी समझ विकसित करने के लिए प्रेरित कर रही है। वर्ष 2026 का यह एडिशन पुणे, इंदौर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, नागपुर, हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली, भुवनेश्वर, कोच्चि, कोलकाता और मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। इसका समापन राष्ट्रीय फाइनल के साथ होगा, जहाँ देश के सबसे होनहार युवा क्विज़र्स ‘टीसीएस इनक्विजिटिव नेशनल चैंपियंस 2026’ के प्रतिष्ठित खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
