सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री साय, मीरा के पसरे से खरीदा आशीर्वाद का दीया
Spread the love00 तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी...
Spread the love00 तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी...
Spread the love नई दिल्ली, 15 सितंबर ।...
Spread the loveमहाराजा चक्रधर सिंह ने कला को...
Screenshot
नई दिल्ली, 14 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर अफ्रीकी महाद्वीप के तीन प्रमुख नेता नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा मुस्तफा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष व बुरुंडी के राष्ट्रपति एवारेस्टे नदाइशिमिये के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, रक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग तथा ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं को मजबूती से उठाने पर सहमति बनी। साथ ही भारत-अफ्रीकी संघ साझेदारी को नई गति देने और चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (आईएएफएस-IV) के जल्द आयोजन पर भी चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा मुस्तफा के साथ वार्ता में बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, ऊर्जा साझेदारी, कृषि, स्वास्थ्य और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने अधिक प्रतिनिधि, समावेशी और बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था के निर्माण के लिए बहुपक्षीय मंचों पर तालमेल बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। नाइजीरियाई उपराष्ट्रपति ने देश में क्षमता निर्माण और आर्थिक विकास में भारत के योगदान की सराहना की।
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की और ऐतिहासिक संघर्षों व सांस्कृतिक निकटता पर आधारित संबंधों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने वैश्विक मुद्दों पर करीबी समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। दक्षिण अफ्रीका से भारत में चीतों के सफल पुनर्वास के संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका को ‘इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस’ (आईबीसीए) में शामिल होने का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति रामाफोसा ने शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन और आतिथ्य के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
इसके अलावा, अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति एवारेस्टे नदाइशिमिये के साथ बैठक में वर्ष 2023 में भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्यता दिलाने की ऐतिहासिक पहल को याद किया गया। दोनों नेताओं ने भारत-अफ्रीकी संघ साझेदारी को ‘ग्लोबल साउथ’ का प्रमुख स्तंभ बताते हुए परस्पर सुविधाजनक तिथि पर चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (आईएएफएस-IV) के शीघ्र आयोजन पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने इबोला प्रकोप से निपटने में एयू के नेतृत्व की सराहना की, जबकि एयू अध्यक्ष ने प्रकोप की रोकथाम के लिए अफ्रीका सीडीसी को भारत द्वारा दी गई चिकित्सा सहायता के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही भारत-बुरुंडी संबंधों के तहत आर्थिक सहयोग, कृषि आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य और क्षमता निर्माण की समीक्षा की गई।
