मध्य प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 31 जिलों में बदलेगा मौसम, 29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी
Spread the love अगले चार दिन बदला रहेगा...
Spread the love अगले चार दिन बदला रहेगा...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...
Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन...
नई दिल्ली, 11 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका में हुए भयावह 9/11 आतंकवादी हमलों की 25वीं बरसी पर हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के अडिग रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने दुनियाभर में अनगिनत लोगों की जान ली है और इसका खतरा लगातार बदल रहा है, लेकिन आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ भारत का संकल्प अडिग है।
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में उन परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की, जिनकी जिंदगी 11 सितंबर 2001 के भयावह हमलों से हमेशा के लिए बदल गई। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जारी सभी प्रयासों के प्रति भारत की एकजुटता भी व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कई दशकों से सीमापार आतंकवाद का पीड़ित रहा है और इसी कारण वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का खतरा भले ही लगातार नए रूप ले रहा हो, लेकिन भारत सभी प्रकार और स्वरूपों के आतंकवाद का विरोध करता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भयावह 9/11 हमलों के 25 वर्ष बाद भी पीड़ितों को याद किया जा रहा है और उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने उन परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की, जिनकी जिंदगी इन हमलों के कारण हमेशा के लिए बदल गई। मोदी ने इस अवसर पर वर्ष 2014 में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान 9/11 स्मारक एवं संग्रहालय के दौरे की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों में हजारों लोगों की जान गई थी। इन हमलों के बाद वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को नई दिशा मिली।
