24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है। मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
आने वाले दो दिनों के भीतर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां और ज्यादा तेज हो सकती हैं। खासकर दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में बादलों की आवाजाही और बारिश की रफ्तार दोनों में बढ़त देखने को मिलेगी। इन क्षेत्रों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति भी बन सकती है।
मौसम विभाग ने दी सख्त चेतावनी
पूर्वानुमान को देखते हुए मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा है। 11 सितंबर को राज्य में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बिजली गिर सकती है। इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान वे खुले मैदानों या खेतों में जाने से पूरी तरह बचें।
बारिश का यह नया दौर राज्य के तापमान पर भी सीधा असर डालेगा। अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पारा नीचे जाने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी और हवा में एक हल्की ठंडक का अहसास बढ़ने लगेगा। इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में कोई बड़ा उलटफेर होने की संभावना नहीं है।
खराब मौसम के बीच भूलकर भी न करें ये गलतियां
मौसम की इस तल्खी को देखते हुए आम जनता और किसानों दोनों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। गरज-चमक के समय किसी पक्के मकान या सुरक्षित जगह पर ही शरण लें। बड़े और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने की भूल बिल्कुल न करें, साथ ही बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करने से बचें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे खुले में रखी अपनी फसल या मंडी में पड़ी उपज को तुरंत किसी ढके हुए स्थान पर शिफ्ट कर ल
