ग्राम पंचायत उदयपुरिया में बेटियों को मिली निःशुल्क साइकिल
प्रदेश प्रवक्ता कलसिंह भाबर ने किया साइकिलों का वितरण
दैनिक माधव एक्सप्रेस थांदला
थांदला से विवेक व्यास, संवाददाता
थांदला। शिक्षा को बढ़ावा देने एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मिडिल स्कूल उदयपुरिया में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, एवं विशेष अतिथि जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, अध्यक्षता भाजपा थाना मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया
इस अवसर पर कलसिंह भाबर ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निःशुल्क साइकिल योजना से ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा वे अधिक उत्साह और नियमितता के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।
उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने परिवार एवं गांव का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम मे मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौर, युवा नेता लखन भगोरा, सरपंच एवं मंडल महामंत्री भारत कटारा सहित संस्था के प्राचार्य, समस्त विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।