भारतीय जनता पार्टी थांदला मंडल द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक
सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण के कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प ,,,,,,, कलसिंग भाबर
थांदला विवेक व्यास दैनिक माधव एक्सप्रेस न्यूज़ थांदला
थांदला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” अंतर्गत बावड़ी हनुमान मंदिर थांदला पर बैठक का आयोजन किया गया
जिस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कल सिंह भाबर, मंडल प्रभारी श्यामा ताहैड, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया एवं अतिथि के आथित्य में बैठक संपन्न की गई
भाजपा थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा स्वागत भाषण कर बताया कि अभियान का उद्देश्य सेवा कार्यों, जनभागीदारी और जनकल्याणकारी गतिविधियों को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाना है।
वही सभी वक्ताओं द्वारा संबोधित कर भाजपा संगठन के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, ग्राम चौपाल एवं जनसंवाद सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सेवा सेतु अभियान के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी।
अभियान के दौरान लाभार्थी संवाद के माध्यम से सरकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों से संवाद किया जाएगा तथा उनके अनुभव आमजन तक पहुंचाए जाएंगे।
युवाओं को भी सेवा कार्यों से जोड़ने और सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक संदेशों के प्रसार पर विशेष जोर रहेगा।
भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर ग्राम चौपाल एवं जनसंवाद के माध्यम से आमजन से संपर्क करेंगे और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे। वहीं, विकसित भारत के संकल्प के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का भी आह्वान किया जाएगा।
मध्य प्रदेश में अभियान के तहत सेवा संकल्प यात्रा, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, लाभार्थी संवाद और अन्य जनसेवा गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। भाजपा संगठन द्वारा अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मंडल प्रभारियों जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमे प्रमुख विषयो पर आशीर्वाद दिया,सेवा चित्र, सेवा स्मरण, आंगन मिलन, कहानी बदलाव कि, सेवा ज्योति यात्रा, बडनगर से वाराणसी तक, सेवा ही मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग, हैकथान इनोवेशन चेलेंज, जनसेवा महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट, इन विषय पर 24 प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई
भाजपा का यह अभियान सेवा, सुशासन और जनकल्याण के माध्यम से समाज के प्रत्येक तक पहुंच बनाने तथा विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम सम्मिलित कार्यकर्ता मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौर भारत कटारा, मंडल उपाध्यक्ष खुशाल सिंगाड़, भगवान लाल पाटीदार,
एल्डरमैन दीपक राठोड़, महावीर मेहता, जिला पिछड़ा मोर्चा मुकेश चौहान, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैरागी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश पांचाल, एसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल दमानिया, मोहन यादव, प्रताप कटारा, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक असुतोष राठोड़, सरपंच मुंजाल काला कटारा, सरपंच खांदन कान्हा गनावा, सरपंच टिमरवानी रामसिंग अमलियार, कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौड ने किया आभार मंडल महामंत्री भारत कटारा ने माना भाजपा के अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुवे।