मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the love0 जनजातीय समाज को केवल वोट...
Spread the loveगेम चेंजर्स’ में अमित त्रिवेदी ने...
-एआईएम कांग्रेस 2026 में निवेश अवसरों, नीतिगत प्रोत्साहनों और औद्योगिक इकोसिस्टम को किया जा रहा प्रदर्शित
पटना, 08 सितंबर । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार ने वैश्विक निवेश के लिए अपनी पहुंच को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित वार्षिक निवेश बैठक (एआईएम) कांग्रेस 2026 में बिहार पवेलियन का उद्घाटन सोमवार को किया गया। पवेलियन के माध्यम से वैश्विक निवेशकों के समक्ष बिहार की औद्योगिक क्षमता, निवेश के अवसरों और राज्य में किए जा रहे निवेशक-अनुकूल सुधारों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
बिहार सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक इकोसिस्टम और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में उभर रहे निवेश अवसरों की जानकारी दी।
श्रेयसी सिंह ने निवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने तथा वैश्विक व्यवसायों के साथ मजबूत साझेदारी स्थापित करने के प्रति बिहार सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एआईएम कांग्रेस में बिहार की सहभागिता का उद्देश्य सार्थक साझेदारियां स्थापित करना और निवेशकों की रुचि को राज्य में ठोस निवेश अवसरों में परिवर्तित करना है।
बिहार पवेलियन में राज्य के औद्योगिक बुनियादी ढांचे, निवेश की संभावनाओं, विभिन्न क्षेत्रों की क्षमताओं, नीतिगत प्रोत्साहनों तथा निवेशक-अनुकूल सुधारों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके माध्यम से आगंतुकों और संभावित निवेशकों को बिहार के तेजी से बदलते औद्योगिक परिदृश्य तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जा रही है।
पवेलियन में प्रमुख रूप से बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पैकेज, 2025, बिहार सेमीकंडक्टर पॉलिसी, 2026, बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) पॉलिसी, 2026, बिहार टेक्सटाइल एंड लेदर पॉलिसी (संशोधित), 2022, बिहार टूरिज्म पॉलिसी और आईटी पॉलिसी सहित अन्य नीतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
इसके अलावा राज्य में लगातार विस्तारित हो रहे औद्योगिक लैंड बैंक, प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर होती कनेक्टिविटी तथा निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने वाले व्यापक नीतिगत इकोसिस्टम को भी पवेलियन में प्रमुखता से प्रस्तुत किया जा रहा है।
बिहार सरकार का प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और वैश्विक कारोबारी समूहों को राज्य में उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराया जाए तथा उन्हें निवेश के लिए अनुकूल वातावरण की जानकारी दी जाए। एआईएम कांग्रेस जैसे वैश्विक मंच पर बिहार की औद्योगिक एवं नीतिगत क्षमताओं का प्रदर्शन राज्य को अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
