राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveअन्न का सम्मान, किसानों के योगदान...
Spread the love उज्जैन (माधब एक्सप्रेस )वाल्मीकि रावण...
नई दिल्ली, 06 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोक कल्याण मार्ग से मेट्रो यात्रा के दौरान आम सह-यात्रियों, स्कूली बच्चों और युवाओं से संवाद किया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर साझा एक वीडियो में अनौपचारिक बातचीत में जहां एक तरफ शिक्षक दिवस और देश की प्रगति का जिक्र हुआ, वहीं प्रधानमंत्री ने छात्रों को किताबों से जुड़ने और जीवनियां पढ़ने की खास सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) में हुए बदलावों को लेकर भी यात्रियों से सीधा फीडबैक लिया।
सफर के दौरान बच्चों और युवाओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि क्या वे देश की प्रगति पर चर्चा करते हैं और सामान्य किताबों के अलावा कुछ पढ़ते हैं। एक छात्र द्वारा सिर्फ उपन्यासों के अध्ययन की बात कहने पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जीवनियां पढ़ने की सलाह दी।
प्रधानमंत्री ने कहा, “कोशिश करनी चाहिए कि ऑटोबायोग्राफी या बायोग्राफी पढ़ें। आप किसी खिलाड़ी की, किसी सिने कलाकार की या किसी वैज्ञानिक की जीवनी पढ़ सकते हैं… किसी की भी पढ़िए।” उन्होंने वहां मौजूद एक छात्र से पाठ्यक्रम से इतर ऐसी प्रेरक पुस्तकें पढ़ने का (संकल्प) भी लिया।
इसी दौरान एक छात्र ने प्रधानमंत्री के सम्मान में ‘गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णुः…’ श्लोक भी सुनाया, जिस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए उसका उत्साहवर्धन किया। बीएचयू से स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत (लॉ) करने वाली एक काशी की महिला यात्री से प्रधानमंत्री ने उनके संसदीय क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व बदलावों और जमीनी हकीकत की जानकारी ली।
