मेगा ड्राइव के तहत हरदी ग्राम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 900 से अधिक ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ
Spread the loveसागर, 23 अक्टूबर 2026 मध्यप्रदेश राज्य...
Spread the loveसागर, 23 अक्टूबर 2026 मध्यप्रदेश राज्य...
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the love0 जनजातीय समाज को केवल वोट...
– मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्री विजयवर्गीय और सांदीपनि विद्यालय के बच्चों के साथ किया सफर
इंदौर, 06 सितंबर । केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को मप्र के इंदौर में बापट चौराहा मेट्रो स्टेशन पर इंदौर मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सांदीपनि विद्यालय के बच्चों के साथ मेट्रो में सफर भी किया।
इंदौर में शनिवार को ऐतिहासिक मेट्रो परियोजना की दूसरे चरण की विधिवत रूप से शुरुआत हुई। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक उषा ठाकुर, विधायक मालिनी गौड़, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, एससीएस संजय दुबे, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, सुमित मिश्रा, श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जबसे आपने केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय संभाला है, तब से मध्य प्रदेश को लगातार सौगातें मिल रही है। इसके पूर्व भोपाल में भी मेट्रो परियोजना का शुभारंभ हुआ।
उन्होंने कहा कि इंदौर मेट्रो परियोजना का दूसरा चरण केवल इंदौर के लिये नहीं पूरे प्रदेश के लिये गौरव की बात है। इंदौर में मेट्रो के दूसरे चरण के शुरू होने से आवागमन और सुगम होगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। इंदौर मेट्रो का सफर यहां नागरिकों की दिनचर्या का हिस्सा बनेगी।
इंदौर मेट्रो में सफर के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो ट्रेन में सांदीपनि विद्यालय के बच्चों के साथ यात्रा की। उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। इंदौर मेट्रो बापट चौराहे से शुरू होकर हीरा नगर, चंद्रगुप्त चौराहा, आईएसबीटी, एमआर टेन, भौरासला चौराहा तथा सुपर कॉरिडोर से होते हुए गांधी नगर स्टेशन पहुंची।
मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि इंदौर मेट्रो रोजाना सुबह 9 से शाम 7 बजे तक चलेगी। इंदौर मेट्रो नागरिकों को हर 15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी और रोजाना 70 से अधिक फेरे लगाएगी।
