राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत
Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण...
Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण...
Spread the loveपहला प्यार दूसरी बार’ के लिए...
Spread the loveरायपुर। रेल यात्रियों के लिए जरूरी...
स्वामी सरस्वती दयानंद पार्क दीनदयाल नगर, मुरादाबाद में प्रार्थना कर मौन रखा गया
मुरादाबाद, 04 सितम्बर । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को स्वामी सरस्वती दयानंद पार्क, दीनदयाल नगर प्रथम, मुरादाबाद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, जिसमें नेपाल में आई विनाशकारी जल प्रलय में मारे गए व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और 2 मिनट का मौन रखा गया। सभा के अंत में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप सक्सेना ने कहा कि नेपाल में ग्लेशियर फटने से आई इस आपदा में सैकड़ों लोगों की मृत्यु अत्यंत दु:खद है। अभी भी हजारों लोग लापता हैं जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यह सिर्फ नेपाल की नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज की त्रासदी है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और प्रभावित परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति मिले।
श्रद्धांजलि सभा में ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना, अरविंद सक्सेना, मनोज सक्सेना, बीके सक्सेना, निर्वेश भटनागर, विजय सक्सेना, कुलदीप भटनागर, सचिन सक्सेना, परवीन वोहरा, विजय चौधरी, ओपी चौधरी, बबलू श्रीवास्तव, अजय सक्सेना, गौरव भटनागर सभी पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
