सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : साय
Spread the love00 यूनेस्को की संभावित सूची में...
Spread the love00 यूनेस्को की संभावित सूची में...
Spread the love00 रायपुर जिले के आरंग स्थित...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
श्रीनगर।मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 लैंडिंग के बाद हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, विमान लैंड करने के बाद पार्किंग बे की ओर जा रहा था। इसी दौरान विमान के ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान समय पर रुक नहीं सका और पार्किंग बे में लगे पोल/VDGS सिस्टम से जा टकराया। टक्कर के कारण विमान के अगले हिस्से यानी नोज सेक्शन को नुकसान पहुंचा है।
हादसे के वक्त विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया।
विमान को हुए नुकसान को देखते हुए फिलहाल इसे उड़ान भरने से रोक दिया गया है। घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की परिस्थितियों और इसकी वजह की जांच तय प्रक्रियाओं के तहत संबंधित एजेंसियों द्वारा की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।
वहीं, श्रीनगर एयरपोर्ट का संचालन सामान्य रूप से जारी है और विमानों की आवाजाही तय कार्यक्रम के मुताबिक हो रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के लिए सुरक्षित एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई है।
गौरतलब है कि गुरुवार को दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 1302 को भी मस्कट डायवर्ट किया गया था। उड़ान के दौरान पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद विमान की एहतियातन मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
