विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब भी सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिनों हुई बारिश के कारण जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसमी सब-डिविजनल बारिश सामान्य से करीब 2 प्रतिशत कम रही है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 4 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है। हालांकि, इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन राजधानी रायपुर में मौसम सामान्यतः बादलों से घिरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सरगुजा और रायपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई।
इस दौरान जगदलपुर में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 3 सितंबर तक उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र उसी क्षेत्र में सक्रिय रहा। इसके साथ चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है।
इसके अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है।
वहीं श्री गंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बने मौसम तंत्र के केंद्र से लेकर डाल्टनगंज और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ के गुजरने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है।
बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पोंडी बचरा में सबसे ज्यादा 14 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
इसके अलावा—
वहीं अंबिकापुर, कोटाडोल, प्रतापपुर, गिधौरी तुंदरा, दरिमा, बेलगहना, सोनहत, बिल्हा, पामगढ़, खड़गवां, लटोरी, उदयपुर और रघुनाथ नगर में 3-3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
इसके अलावा बोदरी, बसना, लवन, शंकरगढ़, पटना, सकरी, चलगली, कुकदुर, कसडोल, पिथौरा, पचपेड़ी, बोदला और लखनपुर में 2-2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
प्रदेश के अधिकांश अन्य स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 4 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि बारिश पूरी तरह थम जाएगी। कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक वाली बौछारें देखने को मिल सकती हैं।
जन्माष्टमी के दिन बारिश की संभावना को देखते हुए मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में जाने वाले लोगों को मौसम पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।
