इंदौर। संगीत प्रेमियों के लिए एक खास खबर है। अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं के बीच पहचान बना रहे गायक जतिन श्रॉफ का नया रोमांटिक गीत ‘बारिशें’ अब पूनी टीवी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो चुका है। इस खूबसूरत गीत को पूनी टीवी और ए3 इवेंट्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
प्यार, बारिश और खूबसूरत एहसासों को संगीत के जरिए बयां करता यह गीत अपनी मधुर धुन और रोमांटिक अंदाज के कारण दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। ‘बारिशें’ में गायक जतिन श्रॉफ ने अपनी आवाज़ से गीत को एक खास भावनात्मक एहसास देने की कोशिश की है।
गीत के बोल दीपक साहू ने लिखे हैं, धुन सुनील कुमार ने तैयार की, गीत का प्रोडक्शन ग्रैविटी म्यूजिक इंडिया द्वारा किया गया है।
वीडियो में नजर आई जतिन श्रॉफ और चेतना पवार की जोड़ी
‘बारिशें’ के वीडियो में जतिन श्रॉफ और चेतना पवार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। दोनों की पर्दे पर जोड़ी गीत को रोमांटिक और खूबसूरत बनाती है। वीडियो का निर्देशन विपिन शर्मा ने किया है, जबकि इसकी शानदार शूटिंग इंदौर के प्रसिद्ध छायाकार शोरील द्वारा की गई है।
आगे भी जतिन की आवाज़ में आएंगे नए गीत
‘बारिशें’ को लेकर निर्माता पुनीत महाजन और मोहित महाजन का कहना है कि इस गीत को दर्शकों से मिल रहे प्यार और प्रतिक्रिया से वे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ‘बारिशें’ जैसे ही कई और खूबसूरत गीत जतिन श्रॉफ की आवाज़ में दर्शकों के सामने लाते रहेंगे।
निर्माताओं का कहना है कि उनका प्रयास है कि संगीत प्रेमियों को लगातार नए, मधुर और दिल को छू लेने वाले गीत सुनने को मिलें। इसी दिशा में आने वाली परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है।