रामायणम्’ की भव्यता से प्रभावित हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा को दीं शुभकामनाएँ
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveरायपुर नवरात्रि के पावन अवसर पर...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
जौनपुर, 02 सितंबर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जौनपुर में स्वाइन फ्लू/इन्फ्लुएंजा की रोकथाम और बचाव को लेकर जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। शासन के दिशा-निर्देशों के तहत मेडिकल कॉलेज, पीएचसी रसूलाबाद समेत विभिन्न स्थानों पर पोस्टर, बैनर और अन्य माध्यमों से लोगों को संक्रमण के लक्षण, बचाव और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इस मामले में बुधवार को जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आरबी कमल ने कहा कि स्वाइन फ्लू/इन्फ्लुएंजा एक वायरल संक्रमण है और अधिकांश मामलों में उचित देखभाल से मरीज स्वस्थ हो जाते हैं। इसलिए घबराने के बजाय सावधानी बरतना जरूरी है। सर्दी, खांसी, गले में खराश, बुखार या शरीर में दर्द जैसे लक्षण होने पर आराम करने, पर्याप्त तरल पदार्थ लेने, मास्क का इस्तेमाल करने और हाथों की नियमित सफाई की सलाह दी गई है। उन्होंने अपुष्ट सूचनाओं से बचने और पंजीकृत चिकित्सक से ही परामर्श लेने की अपील की।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. एए जाफरी ने बताया कि संभावित मामलों को देखते हुए अस्पताल में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। दवाओं, जांच सुविधाओं, चिकित्सा सामग्री और जरूरी उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की जांच और उपचार के लिए फ्लू क्लिनिक की व्यवस्था की जा रही है।कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य संक्रमण की शीघ्र पहचान और बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि लगातार बुखार, सांस लेने में कठिनाई या गंभीर लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। लोगों को खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने, भीड़ से बचने और लक्षण होने पर दूसरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
