उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन
Spread the loveरायपुर नवरात्रि के पावन अवसर पर...
Spread the loveरायपुर नवरात्रि के पावन अवसर पर...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the loveनई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों के मन...
शिवपुरी, 02 सितंबर । केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी को दो बड़ी सौगात देंगे। वे यहां देश के 7वें डाक प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन और अत्याधुनिक डाकघर का लोकार्पण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सिंधिया पूर्वाह्न 11 बजे सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण पहल के अंतर्गत अत्याधुनिक प्रधान डाकघर शिवपुरी का लोकार्पण करेंगे। इस डाकघर का डाकघर आधुनिकीकरण योजना के तहत स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कायाकल्प किया गया है। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सजोते हुए निर्मित इस डाकघर में जन सेवा कनेक्ट (बहुउद्देशीय नागरिक सुविधा केंद्र) की व्यवस्था की गई है, जहां नागरिकों को स्पीड पोस्ट, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, आधार, पार्सल एवं वित्तीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इसमें दिव्यांगजनों के लिए बाधामुक्त पहुँच, सुव्यवस्थित सर्विस जोन्स तथा आरामदायक प्रतीक्षा हॉल की सुविधा प्रदान की गई है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी के ककरवाया क्षेत्र (लॉ कॉलेज के पास) में 85 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे देश के सातवें डाक प्रशिक्षण केंद्र का भूमि पूजन करेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र में मध्य प्रदेश के साथ-साथ आसपास के अन्य राज्यों के डाक विभाग कर्मचारियों को भी उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रमों के पश्चात केंद्रीय मंत्री ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
