रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है, जो पहली बार लोगों की पसंदीदा OTT फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु लीड रोल में नजर आएंगे। इस बड़े थिएट्रिकल ट्रांजिशन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है, क्योंकि फिल्म ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को और बड़े स्केल पर पेश करने वाली है। फिल्म के पावर-पैक्ड टीजर और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को सिनेमाघरों में होने वाले धमाके की झलक दे दी है।
अब फिल्म की ग्रैंड रिलीज से पहले मेकर्स ने हाई-एनर्जी डांस नंबर ‘घूम घूम’ रिलीज कर दिया है। गाने में सोनल चौहान अपने सिजलिंग और एनर्जेटिक डांस मूव्स से जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं, वहीं रवि किशन और दिव्येंदु भी उनके साथ इस वाइब्रेंट नंबर में शामिल हैं। राशमीत कौर और रे की आवाज में सजे इस गाने को रे ने कंपोज किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। ‘घूम घूम’ ने फिल्म को लेकर बढ़ते एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
गाना शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा,
“अब मिर्ज़ापुर में मचेगी धूम
जब बजेगा घूम घूम
#GhoomGhoom – Song Out Now!
#MirzapurTheMovie, 4 सितंबर को सिर्फ़ हिंदी और तेलुगु में थिएटर में रिलीज़ हो रही है। 3DaysToGo”
https://www.instagram.com/reel/Dcu6dR3t7uQ/
स्टारकास्ट को और बड़ा करते हुए फिल्म में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी नजर आएंगी। सभी कलाकार मिलकर ‘मिर्जापुर’ की दुनिया के एक अनकहे और एपिक चैप्टर को बड़े पर्दे पर जीवंत करते दिखाई देंगे।
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
