VIP Visit : अगले 15 दिन रहेंगे खास, छत्तीसगढ़ आएंगे राष्ट्रपति मुर्मू और मोहन भागवत, राज्योत्सव में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से...
दरभंगा , 01 सितंबर ।दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। मंगलवार को केवटी प्रखंड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के निर्माण के लिए करीब सात एकड़ भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया।
दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि हाल ही में मैसूर में आयोजित परामर्शदात्री समिति की बैठक में उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से CISF के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।
सांसद ने कहा कि उनके लगातार प्रयास के बाद जिला प्रशासन द्वारा भूमि का स्थल निरीक्षण किया जाना दरभंगा एयरपोर्ट के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति है। CISF के लिए आवासीय एवं कार्यालय परिसर उपलब्ध होने से एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट के विकास, विस्तार और यात्रियों की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
