रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ में CGPSC घोटाले के मामले में ED की 7 जगहों पर रेड पड़ी है। दुर्ग में दो जगहों पर जांच हो रही है। इनमें पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी और पटवारी कमलेश सिंह राजपूत के घर शामिल हैं। भिलाई में केके चंद्रवंशी के घर ED की टीम सुबह करीब 6 बजे 2-3 गाड़ियों से पहुंची। टीम दस्तावेजों और दूसरे जरूरी सामान की जांच कर रही है।
घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात है। फिलहाल ED की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले ED ने शराब घोटाला मामले में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में दबिश दी थी। रायपुर में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास और धमतरी में सिहावा रोड स्थित उनके घर पर 9 घंटे तक कार्रवाई चली थी।
