बच्चों के पोषण और दिल्ली में क्रेच नीति की मांग पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम आयोजित
Spread the love नई दिल्ली: (ऊषा माहना/ माधव...
Spread the love नई दिल्ली: (ऊषा माहना/ माधव...
Spread the loveमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की...
Spread the love नई दिल्ली, 16 अक्टूबर ।...
इंदौर, 31 अगस्त 2026। योग आयोग, मध्य प्रदेश शासन के संरक्षण में आयोजित राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का प्रथम क्वालिफाइंग चरण सेंट अर्नोल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल, स्कीम नंबर 74, विजय नगर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों, योग संस्थानों एवं प्रशिक्षण केंद्रों से 375 योग साधकों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग के व्यक्तिगत एवं पेयर मुकाबलों में प्रतिभागियों ने शानदार योगासन प्रस्तुत किए। व्यक्तिगत बालक वर्ग में अभिराज श्रोती प्रथम और आरव सोनी द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में आध्या द्विवेदी प्रथम और दीक्षिका परिहार द्वितीय रहीं।
पेयर बालक वर्ग में स्वयं सिंह बघेल-विशेष वाधवानी की जोड़ी प्रथम और वेदांत शर्मा-तनय पुरोहित द्वितीय रही। बालिका पेयर में श्रेया त्रिपाठी-उन्नति नाहर प्रथम तथा रीत श्रीवास्तव-आराध्या पंजरे द्वितीय रहीं।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का दूसरा क्वालिफाइंग चरण 6 सितंबर को होगा, जबकि चयनित प्रतिभागी 12 सितंबर को बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, इंदौर में फाइनल राउंड में हिस्सा लेंगे।
