नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
डेस्क। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में शुरुआती जानकारी के मुताबिक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मलबे से 22 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है।
इसके अलावा इस भयानक हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी चपेट में आकर आसपास के कई मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए,जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी और मातम का माहौल है।
घायलों को भेजा गया अस्पताल
घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि दोपहर 12 बजे से एक घंटा तक विस्फोट हुआ। अचानक पटाखों में धमाके से आसपास के ग्रामीण दहल उठे। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जुटने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तत्काल भारी पुलिस बल और राहत टीमों के साथ मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।
जांच में जुटा प्रशासन
गंभीर रूप से घायल और झुलसे हुए लोगों को फौरन बेहतर इलाज के लिए एसआरएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
प्रशासन अब इस बात की जांच में जुट गया है कि घनी आबादी या बाजार के पास चल रही इस पटाखा फैक्ट्री के पास वैध लाइसेंस था या नहीं और सुरक्षा मानकों की किस स्तर पर अनदेखी की गई थी। इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
