नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
नैनी में यमुना 81.53 मीटर, फाफामऊ में गंगा 81.56 मीटर पहुंची
प्रयागराज, 30 अगस्त । विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह आठ बजे जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर में करीब एक मीटर तक की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, अभी दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं और प्रशासन के मुताबिक जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं।
जिला प्रशासन की सूचना के मुताबिक नैनी में यमुना का जलस्तर सुबह आठ बजे 81.53 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में इसमें 85 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। यहां बारिश नहीं हुई। वहीं, फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.56 मीटर पहुंच गया। इसमें 24 घंटे में 87 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां भी बारिश नहीं हुई है।
छतनाग में गंगा का जलस्तर 81.05 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 89 सेंटीमीटर बढ़ा है। इसी तरह बक्सी बांध स्थित एसटीपी पर जलस्तर 81.74 मीटर दर्ज किया गया। यहां भी 24 घंटे में 88 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज में नदियों का खतरे का निशान 84.734 मीटर है। फिलहाल सभी प्रमुख स्थानों पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। इसके बावजूद बीते 24 घंटे में जलस्तर में तेजी से हुई वृद्धि को देखते हुए प्रशासन की निगाह गंगा और यमुना के जलस्तर पर बनी हुई है।
प्रशासन के अनुसार जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। संबंधित विभागों और अधिकारियों को जलस्तर की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
