राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट
Spread the loveरायपुर, 15 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के...
Spread the loveरायपुर, 15 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के...
Spread the loveसीहोर, 15 अक्टूबर 2026: वीआईटी भोपाल...
Spread the loveमहानदी केवल हमारी जीवनदायिनी नहीं, छत्तीसगढ़...
नवादा, 30 अगस्त (हि.स.)।नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है। किशोरी ने गांव के ही दो युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना शनिवार की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पकरीबरावां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने रविवार को घटनास्थल से मोबाइल फोन, पैंट, गमछा और एक घड़ी बरामद की है। सभी सामान को जब्त कर थाना लाया गया है। वहीं, एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य इकट्ठा किया है।
पुलिस के अनुसार किशोरी अपने कमरे में सो रही थी, जबकि उसके नाना बगल के कमरे में सो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवक दीवार फांदकर कमरे में घुसे और किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
इस संबंध में पकरीबरावां थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई 7है। पुलिस ने किशोरी को बयान और मेडिकल जांच के लिए नवादा भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
पकरीबरावां थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि शनिवार की रात किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली थी। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में बताया जा सकता है।
