सलाखों के पीछे मां की आराधना, 52 महिलाओं समेत 760 बंदी रख रहे नौ दिन का व्रत
Spread the loveरायपुर। ढोलक की थाप और मंजीरों...
Spread the loveरायपुर। ढोलक की थाप और मंजीरों...
Spread the loveनई दिल्ली। रेलवे के लाखों कर्मचारियों...
Spread the loveआरंग। अस्पतालों में आगजनी की घटनाओं...
पटना, 30 अगस्त । बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार सुनील कुमार, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम, पटना को स्थानांतरित करते हुए निदेशक अंकेक्षण, वित्त विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।
वहीं अंजनि कुमार, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पूर्णिया को स्थानांतरित करते हुए आयुक्त, वी बी-जी राम जी, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसके साथ ही अनन्या सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, वी बी-जी राम जी) अतिरिक्त रूप से धारित आयुक्त, वी बी-जी राम जी के पद से मुक्त हो जाएंगी।
साथ ही अभय झा, अपर सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-अपर सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग) को स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे अपर सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत् रहेंगे।
