~ यह प्रोग्राम 6+6 इंडिया-इटली मॉडल पर आधारित है, जो टेक्निकल एक्सपर्टाइज को स्ट्रैटेजिक बिजनेस स्किल्स के साथ जोड़ता है। ~
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026
सीहोर, 30अगस्त, 2026: दुनियाभर के संगठनों में साइबरसिक्योरिटी प्रोफेशनल्स की बढ़ती मांग को देखते हुए, VIT भोपाल यूनिवर्सिटी ने अपने पहले ‘इंटरनेशनल मास्टर इन साइबरसिक्योरिटी मैनेजमेंट’ (International Master in Cybersecurity Management) प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह 12 महीने का पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम POLIMI ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (GSoM), मिलान के सहयोग से तैयार किया गया है।
यह प्रोग्राम एक अनोखे 6+6 इंडिया-इटली मॉडल पर आधारित है। इसमें छात्र पहले 6 महीने भारत में VIT भोपाल यूनिवर्सिटी के अत्याधुनिक कैंपस में बिताते हैं, जहां वे अपनी तकनीकी नींव मजबूत करते हैं। इसके बाद के 6 महीने वे मिलान, इटली के प्रतिष्ठित POLIMI ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (GSoM) में बिताते हैं, जहां उन्हें टेक्नोलॉजी को स्ट्रैटेजिक बिजनेस इनसाइट्स से जोड़ने की ट्रेनिंग दी जाती है।
प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करने पर छात्रों को POLIMI GSoM और VIT भोपाल से मास्टर्स डिप्लोमा के साथ-साथ Politecnico di Milano से 1st लेवल यूनिवर्सिटी स्पेशलाइजिंग मास्टर्स डिग्री भी मिलेगी।
कोर्स का पाठ्यक्रम साइबरसिक्योरिटी, साइबर रिस्क मैनेजमेंट, गवर्नेंस एंड कंप्लायंस, डिजिटल इनोवेशन, साइबर थ्रेट एनालिसिस, डिजिटल फॉरेंसिक्स, पेनिट्रेशन टेस्टिंग, सॉफ्टवेयर वुलनेरेबिलिटी टेस्टिंग, बिजनेस कंटीन्यूटी और स्ट्रैटेजिक डिसीजन-मेकिंग जैसे विषयों को कवर करता है। इसमें शामिल फाइनल इंटर्नशिप या कंपनी प्रोजेक्ट छात्रों को वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों पर काम करने का अनुभव देता है।
इस लॉन्च पर बात करते हुए, डॉ. अजय कुमार फुलरे, असिस्टैंट प्रोफेसर, VIT भोपाल यूनिवर्सिटी ने कहा: “साइबरसिक्योरिटी आज दुनियाभर के संगठनों की सबसे प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक बन चुकी है। POLIMI GSoM के साथ हमारी यह साझेदारी छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और वैश्विक उद्योग संपर्कों का सीधा लाभ प्रदान करेगी। टेक्निकल नॉलेज और बिजनेस मैनेजमेंट का यह तालमेल हमारे स्नातकों को आज के जटिल डिजिटल परिदृश्य में नेतृत्व करने के लिए तैयार करेगा।”