Aaj ka Panchang 14 October 2026: माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 14 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 14 October 2026:...
Spread the loveमेषआज के दिन आप समृद्धि भी...
Spread the loveइंदौर। यूनिक हॉस्पिटल, इंदौर में हड्डी...
*खजुरी-बोरवा में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, पिकअप चालक जिंदा जला*
थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
थांदला – देर रात लगभग 11:45 बजे खजुरी के पास बोरवा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई आग लगने से पिकअप वाहन का चालक गाड़ी में ही फंस गया और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवता दिखाते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मियाटी निवासी तेरु भाबर के रूप में हुई है।
